प्रभु राम की कृपा
. *!! "प्रभु-कृपा क्या है" ? !!*
पैसा आलीशान घर महंगी गाड़ियां और धन-दौलत प्रभु-कृपा नही है इस जीवन में अनेक संकट और विपदाएं जो हमारी जानकारी के बिना ही गायब हो जाती है *वह प्रभु-कृपा है !*
कभी-कभी सफ़र के दौरान भीड़ वाली जगह में धक्का मुक्की के बावजूद हम किसी तरह से गिरते- गिरते बच जाते हैं और संतुलन बना लेते है वह संतुलन जिसने हमें गिरने से बचाया *वह प्रभु-कृपा है !* जब कभी एक समय का भोजन भी मिलना मुश्किल हो फिर भी हमें पेट भर खाने को मिले *वह प्रभु-कृपा है !*
जब आप अनेक मुश्किलो के बोझ तले दबे हो फिर भी आप इनका सामना करने का सामर्थ्य महसूस करे *वह सामर्थ्य प्रभु-कृपा है !*
जब आप बिल्कुल हार मानने ही वाले हो और ये सोच ले कि अब सब कुछ ख़त्म हो चुका है तभी उसी क्षण, आपको आशा की एक किरण दिखाई देने लगे और आप फिर से संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं, *वह आशा प्रभु-कृपा है !* जब विपत्ति के समय आपके सभी सगे-संबंधी आपको अकेला छोड़ दे एक गुरु आए और आपसे कहे - “तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है !”, *उस गुरु के हिम्मत देने वाले शब्द प्रभु-कृपा है ...!!*
*जब आप कामयाबी के शिखर पर हो पैसा और ख़ुशियां भरपूर हो उस वक़्त भी आप स्वयं को ज़मीन से जुड़ा और विनम्र महसूस करे वह प्रभु-कृपा है ...!!*
*केवल धन ऐश्वर्य और सफलता का होना ही प्रभु-कृपा नही है, लेकिन जब आपके पास ये चीज़ें न हो फिर भी आप ख़ुशी संतुष्टि और स्वयं को धन्य महसूस करे, वह प्रभु-कृपा है ...!!*
काॅपी पेस्ट
जय श्री राधे राधे 🌹🌹🙏🏻 हरे कृष्णा 🌹🌹🙏🏻


Comments
Post a Comment